13 लोगों को नौकरी के नाम पर झांसा देकर ठगी का आरोपी डॉ प्रधान गिरफ्तार

Must Read

कोरबा/बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर जिला के थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा 13 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 54 लाख 70 हजार की ठगी करने वाले फरार आरोपी डा.चन्द्रप्रकाश प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्द्र प्रकाश प्रधान व अन्य के द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को शिकार बनाया गया। वह अपराध दर्ज होने के बाद से एक साल से लगातार फरार था।

- Advertisement -

आरोपी डाक्टर चन्द्र प्रकाश प्रधान पिता स्व. अघन प्रधान उम्र 41 साल निवासी बरबसपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कोरबा जिला कोरबा के विरुद्ध दर्ज मामले का विवरण इस प्रकार है की आरोपी डाक्टर चन्द्र प्रकाश प्रधान एवं अन्य ललित केशरवानी , अभिरुप मंडल, श्रीमति रजनी केशरवानी के द्वारा प्राथी रुद्र कुुमार कौशिक एवं अन्य 12 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 54 लाख 70 हजार लेकर धोखाधड़ी किया गया है। इसकी रिपोर्ट थाना चकरभाठा मे 27.08.2023 को अपराध क्रमांक 406/2023 धारा 420,467,468,34 भादवी के तहत दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा अभय सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार था। मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी डाक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान चकरभाठा मार्केट मे आया हुआ है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु जे.एम.एफ.सी. न्यायालय में पेश किया गया ।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा।' जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -