14 दिसम्बर नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशगण का बैठक

Must Read

बेमेतरा (आधार स्तंभ) :  बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 14 दिसम्बर आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, परकाम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना है।

उक्त बैठक में न्यायाधीशों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग करा कर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु निर्देश दिया गया। अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, अन्य दाण्डिक प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में दिन प्रतिदिन प्री-सीटिंग कर आपसी सुलह समझौते से शांतिपूर्ण निपटारे के लिए प्रेरित किया गया।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -