उल्टी दस्त से पीड़ित पहाड़ी बच्ची की हुई मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के ग्राम डूमरडीह में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक पहाड़ी कोरवा बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की उम्र 12 साल थी। इससे पहले इसी ब्लॉक के ग्राम गुरमा में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हुई थी। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में महामारी फैल गई है, जिसके चपेट में कई लोग आ गए हैं।मृतिका मंगला के चाचा सुखु राम ने बताया कि पिछले 3 दिनों से मंगल की तबीयत खराब थी।

पीड़ित परिवार पहाड़ में निवास करता है। तबीयत खराब होने के बाद उसे पहाड़ से नीचे उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल ले जाया रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

आसपास गांव और बस्ती में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित है। ग्रामीण देवना राम पहाड़ी कोरवा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण गांव के अलावा आसपास और गांव में महामारी फैली हुई है उल्टी-दस्त और पेट दर्द से लोग परेशान है।

परिजनों का बयान दर्ज कराया गया

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। बताया गया कि उल्टी दस्तक के कारण मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया जा रहा था।

 

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -