आज भी कोतवाली के अधीन रामपुर पुलिस चौकी…! 2 साल पहले थाना का दर्जा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जी हां, भले ही करीब 4 दशक तक सिटी कोतवाली थाना के अधीन रही रामपुर पुलिस चौकी को स्वतंत्र थाना का दर्जा प्राप्त हो चुका है लेकिन इसके मुहाने पर लगा साइन बोर्ड आज भी अधीनस्थ होने के जानकारी लोगों को दे रहा है। रामपुर पुलिस सहायता केन्द्र को लंबे इंतजार के बाद सिविल लाइन थान का दर्जा जनवरी 2023 में प्रदान किया गया और अब 2025 आने वाला है। इस दो साल के लम्बे अंतराल में थाना के प्रभारी भी बदलते रहे, इसी परिसर में सायबर सेल और महिला परामर्श केंद्र भी संचालित है, सामने जिला न्यायालय और फिर कलेक्ट्रेट है।

- Advertisement -

पुलिस कर्मियों से लेकर अन्य संबंधित लोगों का आना-जाना थाना में होता रहता है और पुलिस के अधिकारी एएसपी,सीएसपी भी आते रहते हैं किंतु मुहाने पर लगे इस साइन बोर्ड को आज तक बदला नहीं जा सका है। हालांकि भीतर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं किंतु बदलते थानेदारों से लेकर स्थायित्व प्राप्त अन्य पुलिस कर्मियों की भी निगाह इस पर न पड़ना आश्चर्यजनक ही है क्योंकि जब-जब कलेक्ट्रेट या कोसाबाड़ी की तरफ से आकर थाना में प्रवेश करना हो तो यह बोर्ड ही पहले नजर आता है। उम्मीद है कि इस समाचार प्रकाशन के बाद सिविल लाइन थाना, रामपुर पढ़ने को जरूर मिलेगा, वह भी साइन बोर्ड के दोनों तरफ।

Latest News

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को नया विस्तार, CM विष्णु देव साय ने निवेशकों के लिए खोले संभावनाओं के द्वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -