CG BREAKING : 8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 9 घायल

Must Read

रायपुर।’ के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक 8वें मंजिल में छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। साथ में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिरा है। इसी में सभी मजदूर दबे थे। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल से पूछताछ की चर्चा, पूर्व सीएम बोले- ED कर रही राजनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -