CG Assembly LIVE: अजय चंद्राकर का बड़ा सवाल: विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर क्या करेगी सरकार

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है. आज भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रदेश में संचालित एनजीओ द्वारा विदेशी फंडिंग के जरिए मतांतरण के मुद्दे को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में उठाएंगे. इस मामले को लेकर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है.

इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. साथ ही सदन के पटल पर आज विभिन्न प्रतिवेदन और संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे. आज सदन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी.

देखिए सीधा प्रसारण –

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -