CG BREAKING : ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला

Must Read

गरियाबंद. जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है. तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी. इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गया. हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थी.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  बीएएनएस की धारा 281,106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -