ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद

Must Read

प्रयागराज।’ अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर विवाद हो गया है। कई संत नाराज हैं। शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर श्री स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा- किन्नर अखाड़े को मान्यता देकर पिछले कुंभ में महापाप हुआ था। कुंभ का मजाक बनाने का प्रयास हो रहा है। ममता का नाम बहुत बड़ा है। ये लोग उसके नाम पर व्यापार करेंगे। ममता का विषय बहुत घातक और धर्म के खिलाफ है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा, ‘ममता को बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद। वैराग्य कभी भी आ सकता है। मैं चाहूंगा कि सही मायने में महामंडलेश्वर का जो अर्थ है, अगर ममता जी उसके अनुसार चलेंगी तो पूरे देश में हमारी अध्यात्म परंपरा उच्च शिखर पर पहुंचेगी।’ जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि का कहना है कि संन्यास का अधिकार सबको है।

Latest News

11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया,इलाज जारी

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के...

More Articles Like This

- Advertisement -