केजरीवाल ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए:बोले- 16 AAP कैंडिडेट्स को 15-15 करोड़ का ऑफर

Must Read

नई दिल्ली।’ आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर आज सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई है।

केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप वापस लें, वरना पार्टी लीगल एक्शन लेगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 6 फरवरी को 3 नई एजेंसियों का एग्जिट पोल आने के बाद यह आरोप लगाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ।

Latest News

PM आवास योजना के नाम पर मांगी रिश्वत तो होगी FIR, सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सारंगढ़-बिलाईगढ़(आधार स्तंभ) :  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति, किस्त जारी कराने और जियो-टैगिंग के नाम पर...

More Articles Like This

- Advertisement -