6 साल के बच्चे का किडनैप, मां की आंखों में मिर्ची झोंक मासूम को बाइक पर ले गए बदमाश

Must Read

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वो बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठ भाग निकल गए। कारोबारी की पत्नी उनके पीछे दौड़ीं लेकिन तब तक वो दूर निकल गए थे। यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News

जांजगीर-चांपा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव…

जांजगीर-चांपा, 05 मई (वेदांत समाचार)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका...

More Articles Like This

- Advertisement -