मोदी का बड़ा बयान: वक्फ कानून से हो सकता था बदलाव, लेकिन कांग्रेस ने किया नजरअंदाज

Must Read

हिसार/यमुनानगर।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 अप्रैल) हरियाणा दौरे पर रहे। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास और रेवाड़ी बाइपास का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

PM मोदी ने कहा, ”देश आजाद होने के बाद 2013 तक वक्फ का कानून चलता था। 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती।”

PM ने आगे कहा, ”कांग्रेस कहती है कि ऐसा मुसलमानों के हित में किया। मैं पूछना चाहता हूं कि अगर सच्चे मन से मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।”

Latest News

राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता में डाइट कोरबा के राजेंद्र पटेल को मिला तृतीय स्थान

कोरबा 15 अप्रैल 2025/ राज्य शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद रायपुर एवं स्टर लाईट एड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -