शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा

Must Read

नई दिल्ली।’ गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

शाह ने AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती।

इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।

उधर, केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करने वाली है। वो इसमें जरूर बताए कि उनका प्लान और विजन क्या है। केजरीवाल ने BJP से यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का विजन कॉपी न करना।

Latest News

5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही, निरीक्षण में मिला नियमों का उल्लंघन

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों...

More Articles Like This

- Advertisement -