CRIME NEWS: अफेयर के शक में देवर ने की भाभी की हत्या

Must Read

बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है। वारदात के बाद देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसे मार डाला। अब वो आत्महत्या कर लेगा। उसकी तलाश मत करना। घटना सीपत थाना इलाके की है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि, आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया।

बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है।
बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि, खैरा गांव की रहने वाली राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

महिला से उसके घर मिलने गया था सूरज

शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब वो घर पर ही था। जब स्कूल से बच्चे घर आए, तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -