स्टेटस पर लिखा- MY लास्ट डे, फिर लगाई फांसी

Must Read

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने सोशल मीडिया स्टेट्स पर लिखा कि, माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार-सीने से लगा जा यार। फिर फांसी लगा ली। इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सखैली पारा निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) रविवार रात 2 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वो नहीं उठा, तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे। तब भी नहीं उठा, तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वो फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मोबाइल पर सुबह तक सैड सॉन्ग भी बज रहा था। इस कारण आशंका है कि, युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई है।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -